3 नवंबर 2014 - 20:15
अमरीका में आतंकी सगठन ISIL की ओर से भर्ती के लिए पम्फ़लेट बांटे गए।

अमरीका में आतंकी सगठन आईएसआईएल की ओर से भर्ती के लिए पम्फ़लेट बांटे गए हैं। सूचना है कि अमरीका के वर्जीनिया राज्य में एक सिक छावनी के निकट आतंकी संगठन के पम्फ़लेट देखे गए।

अबनाः अमरीका में आतंकी सगठन आईएसआईएल की ओर से भर्ती के लिए पम्फ़लेट बांटे गए हैं। सूचना है कि अमरीका के वर्जीनिया राज्य में एक सिक छावनी के निकट आतंकी संगठन के पम्फ़लेट देखे गए।
वाशिंग्टन टाइम्ज़ ने अमरीकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि वर्जीनिया में अमरीकी नौसेना की एक छावनी के निकट आतंकी संगठन के कई पम्फ़लेट पकड़े गए।
इन पम्फ़लेटों में यह भी कहा गया है कि आतंकी संगठन के समर्थक मैक्सिको से वर्जीनिया पहुंच चुके हैं। अमरीकी नौसेना के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि इन पम्फ़लेटों को बड़ी गंभीरता से लिया जा रहा है।
बताया जाता है कि यह पम्फ़लेट सैनिक छावनी के भीतर मिले हैं किंतु अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि छावनी के किस इमारत के अंदर से इन पम्फ़लेटों को पकड़ा गया।
अमरीकी अधिकारियों ने एनबीसी टीवी चैनल को बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी अधिकारियों को इस बात पर गहरी चिंता है कि सीरिया और इराक़ में आतंकी संगठन में शामिल होकर लड़ने वाले अमरीकी नागरिक स्वदेश वापस आकर अमरीका के भीतर आतंकी गतिविधियां कर सकते हैं।